UP की राजधानी लखनऊ के मलिहाबाद मे 32 वर्ष की युवती आशा आशा प्रजापति की हत्या करके लाश को बैग मे डाला गया। आरोप है कीअयोध्या के रौनाही क्षेत्र की रहने वाली आशा इंटरव्यू देकर वाराणसी से देर रात लखनऊ के आलमबाग बस अड्डे पहुंची थी। वहां से ऑटो लेकर चिनहट निवासी अपने भाई के घर के लिए निकली थी। रास्ते में मोबाइल पर भाई और भाभी से बात भी करती रही और लाइव लोकेशन भी शेयर किया। लेकिन ऑटो चालक उसे मलिहाबाद इलाके में ले गया। मोबाइल पर गलत रास्ता देखकर भाई ने यूपी 112 पर पुलिस को दी सूचना।पुलिस की टीम महिला की तलाश में जुटी और कुछ घंटे बाद मलिहाबाद में एक बैग में आशा का शव मिला। शव से जेवर और बैग से पैसे गायब मिले।भाई ने रेप के बाद लूटपाट और फिर हत्या की बात कही है।






