बिहार के भागलपुर में किसान सम्मान जनसभा द्वारा पीएम मोदी बिहार विधानसभा चुनाव का कर रहे शंखनाद 

24 फ़रवरी सोमवार को पीएम मोदी बिहार के भागलपुर में जनसभा कर रहे हैं। पीएम मोदी भागलपुर से देश के सभी किसानों के खाते में 20 हजार करोड़ की राशि डीबीटी से ट्रांसफर करेंगे। इनमें बिहार के किसानों को 1600 करोड़ की राशि मिलेगी। भाजपा ने पीएम मोदी के इस किसान सम्मान जनसभा को बिहार विधानसभा चुनाव का शंखनाद बताया है। भाजपा ने चुनावी तैयारी का आगाज इस जनसभा से शुरू कर दिया है। 

इस शंखनाद से बिहार में सियासत गरमाई हुई है।

पीएम की किसान सम्मान जनसभा भागलपुर में 

सोमवार को भागलपुर के हवाई अड्डा मैदान में किसान सम्मान जनसभा होना है। कोसी-सीमांचल क्षेत्र के लाखों किसानों को जुटान का दावा भाजपा ने किया है। पीएम मोदी पूर्णिया में हवाई अड्डा पर उतरेंगे और उसके बाद हेलीकॉप्टर से भागलपुर के लिए रवाना होंगे। भागलपुर के हवाई अड्डा मैदान में हेलीपैड पर उनका हेलीकॉप्टर उतरेगा, जिसके बाद कड़ी सुरक्षा घेरे में पीएम हवाई अड्डा मैदान में बने किसान सम्मान जनसभा के मंच तक जाएँगे।

किसानों के बीच से होकर पीएम मोदी मंच तक जाएंगे

बिहार भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने शनिवार को जदयू के प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा के साथ मिलकर संयुक्त प्रेस वार्ता की। जिसमे उन्होंने बताया कि पीएम तीन लाख किसानों को मंच से करेंगे संबोधित। किसानों के बीच से होकर ही मंच तक जाएँगे पीएम। वे मंच से किसानों के साथ संवाद भी करेंगे जहाँ उनके साथ मंच पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी मौजूद रहेंगे।

Related Posts

नए तरीके से होगी पुरानी जंग, गोगोई की पारिवारिक विरासत को मिली हिमंत ने चुनौती

गुवाहाटी: असम 1990 के दशक के मध्य में उग्रवाद और राजनीतिक अस्थिरता से जूझ रहा था। उग्रवादी संगठनों के निशाने पर कांग्रेस के नेता थे। इस माहौल में हितेश्वर सैकिया…

पप्पू यादव का कंगना रनौत पर सियासी पलटवार, राहुल गांधी पर बयान से सियासी जंग शुरू 

कंगना रनौत द्वारा राहुल गांधी पर की गई टिप्पणी के बाद राजनीतिक माहौल गर्म हो गया है। उनके बयान पर विपक्षी नेताओं ने कड़ी प्रतिक्रिया दी और इसे व्यक्तिगत हमला…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!