जनपद सुल्तानपुर के तहसील कादीपुर क्षेत्र के अंतर्गत अनुराग बालिका इंटरमीडिएट कॉलेज में बसंत पंचमी के शुभ अवसर पर सरस्वती मां को समर्पित पूजन एवं विद्यारंभ संस्कार का कार्यक्रम श्रद्धा एवं उत्साह के साथ संपन्न हुआ। विद्यारंभ संस्कार हिन्दू धर्म के 16 संस्कारों में से एक महत्वपूर्ण संस्कार है,जो बच्चो के शैक्षिक जीवन की शुभ शुरूआत का प्रतीक माना जाता है। कार्यक्रम की शुरूआत पंडित अमरीश मिश्र जी द्वारा सुयोग्य मंत्रों से प्रारंभ हुआ यजमान के रूप में प्रबंधक रागिनी मिश्रा जी के कर कमलों द्वारा सुव्यस्थित देवी स्वरूपा मां सरस्वती का पूजन संपन्न हुआ इसके उपरांत विद्यालय की छात्राओ द्वारा सुंदर कांड का सुयोजित गायन अंशिका यादव,अंतिम यादव ,मीनू,रिया दीक्षा,शिवांगी,खुशबू, श्रेया इत्यादि बहनों द्वारा भव्य सुंदर कांड का गायन संपन्न हुआ अंत में हवन के उपरांत प्रसाद वितरण हुआ। इन सभी कार्यक्रमों का सफल आयोजन प्रशांत यादव प्रधानाचार्य द्वारा विधिवत रूप से संपन्न कराया गया इस अवसर पर उपस्थित दिव्यांश मिश्र, आरूल मिश्र,अमर बहादुर सिंह , जयप्रकाश विश्वकर्मा, रुची उपाध्याय,प्रतिभा सिंह, विनीता श्रीवास्तव,विवेक मिश्र,चमन उपाध्याय,सावित्री, सलमान,गिरीश उपाध्याय अध्यक्ष विहिप, आनंद मिश्रा,कमलेश खरवार पूर्व प्रधान , राममूर्ति विश्वकर्मा जिला समरसता प्रमुख,प्रमोद सिंह अध्यक्ष विहिप अखंड नगर,अंगद सिंह, दयाशंकर यादव सहित सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।






