राजस्थान, जालोर: ऑपरेशन भौकाल के तहत भीनमाल पुलिस ने की बड़ी कार्रवाई। ने भरुडी के पास 132 केवी हाईटेंशन लाइन के करीब 28 लाख के तार चोरी करने वाले गिरोह के 5 आरोपीयों को पुलिस ने किया गिरफ्तार। जिला पुलिस अधीक्षक ज्ञानचंद यादव के निर्देशन में थानाधिकारी रामेश्वर भाटी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने आरोपी अब्दुल कुद्दुस, रफीक, राजकुमार, धर्मेंद्र सिद्धार्थनगर यूपी और पठान अमारजा निवासी पालनपुर गुजरात को किया गिरफ्तार। चोरी में प्रयुक्त वाहन कार को किया जब्त। आरोपियों ने भरुडी गांव के पास 132 केवी डबल सर्किट लाइन से करीबन 28 लाख के 10 किमी पैंथर तार व हार्डवेयर चोरी कर वारदात को दिया था अंजाम।
सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस ने आरोपियों को किया गिरफ्तार। चोरी किए गए तारों व प्रयुक्त वाहन की बरामदगी के सम्बंध में पुलिस की पूछताछ जारी।
-रतनसिंह राजपुरोहित






