भारत की इलेक्ट्रिक वाहन (EV) और बैटरी उत्पादन से जुड़ी सब्सिडी योजनाओं पर चीन ने विश्व व्यापार संगठन (WTO) में औपचारिक शिकायत दर्ज कराई है।चीनी वाणिज्य मंत्रालय ने बुधवार को जारी एक बयान में कहा कि भारत की ये पॉलिसीज घरेलू उद्योगों को अनुचित प्रतिस्पर्धात्मक लाभ देती हैं और इससे चीन के आर्थिक हितों को नुकसान पहुंच रहा है।भारत सरकार हाल के वर्षों में इलेक्ट्रिक वाहनों और बैटरी उत्पादन को बढ़ावा देने के लिए कई प्रोत्साहन योजनाएँ चला रही है।इनमें FAME-II योजना (हाइब्रिड और इलेक्ट्रिक वाहनों का तेजी से अपनाना और विनिर्माण) और पीएलआई योजना (उत्पादन लिंक्ड प्रोत्साहन योजना) शामिल हैं।इन नीतियों का उद्देश्य देश में ईवी उत्पादन को बढ़ाना, आयात पर निर्भरता घटाना और स्वदेशी विनिर्माण को प्रोत्साहन देना है
सलमान शेख








