होम लोन माफ़ कराने व 50 लाख का बीमा हड़पने को कलयुगी बेटे ने पिता की जान ली,अब केस खुला, पकड़ा गया क़ातिल..

UP के नोएडा मे आर्थिक तंगी से जूझ रहे युवक ने अपने पिता की चाकू के वार करके हत्या कर दी। खुद को भी एक चाकू मारा। होम व पर्सनल लोन का कर्ज माफ़ कराया। 50 लाख के बीमे की राशि भी बीमा कम्पनी से ले ली। पुलिस ने हत्या के मुकदमे की जांच की तो क़ातिल बेटा संतोष निकला। जिसने अपने पिता प्रकाश की बेरहमी से हत्या कर दी थी।परिवार के लोगों को नहीं लगने दी बीमा क्लेम मिलने की भनक ….हत्या के बाद संतोष ने अपने पिता का मृत्यु प्रमाण पत्र बनवाया और महज तीन महीने के भीतर 50 लाख रुपये का बीमा क्लेम अपनी मां के खाते में ट्रांसफर करवा लिया। मृतक के भाई गिरधारी उर्फ गुड्डू व मां को भी पैसे की भनक नहीं लगने दी। बैंक से पिता के नाम पर लोन माफ करवाने के दस्तावेज बताकर मां का अंगूठा लगवाकर बीमा क्लेम की मिली पूरी रकम अपने खाते में ट्रांसफर करवा ली

Related Posts

डीयू छात्रसंघ चुनाव में अहम भूमिका निभाने पर एडवोकेट शैलेन्द्र यादव सम्मानित

नई दिल्ली। दिल्ली विश्वविद्यालय के छात्रसंघ चुनाव में कई कॉलेजों में प्रत्याशियों को चुनाव जिताने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले एडवोकेट शैलेन्द्र यादव को अखिल भारतीय यादव महासभा द्वारा दिल्ली…

एसकेडी एकेडमी एवं एसकेडी इंटरनेशनल स्कूल की सभी शाखाओं में धूमधाम से मनाई गई गांधी जयंती और लाल बहादुर शास्त्री जयंती

लखनऊ: एसकेडी एकेडमी की सभी शाखाओं में आज गांधी जयंती और लाल बहादुर शास्त्री जयंती देशभक्ति के उत्साह के साथ मनाई गई। इस अवसर पर भारत के दो महान नेताओं…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!