लखनऊ के HCBL को-ऑपरेटिव बैंक पर RBI का शिकंजा, रद्द किया लाइसेंस

लखनऊ के HCBL को-ऑपरेटिव बैंक पर सख्ती बरतते हुए RBI ने उसका लाइसेंस रद्द कर दिया है। RBI की ओर से कहा गया है कि एचसीबीएल को-ऑपरेटिव बैंक के पास न तो पर्याप्त पूंजी है और न ही कमाई की संभावनाएं हैं। ऐसे में धन की कमी होने के कारण HCBL का लाइसेंस रद्द किया गया है। इतना ही नहीं, RBI की ओर से बताया गया है कि बीते 19 मई की शाम को ही एचसीबीएल को-ऑपरेटिव बैंक ने अपना सारा कामकाज पूरी तरह से बंद कर दिया है।

HCBL ने नहीं किया कुछ नियमों पालन

एचसीबीएल को-ऑपरेटिव बैंक के लाइसेंस रद्द किए जाने को लेकर RBI ने कहा है कि HCBL की ओर से बैंकिंग विनियमन अधिनियम 1949 से जुड़े कुछ जरूरी नियमों का पालन नहीं किया गया, जिसके चलते रिजर्व बैंक ने कड़ी कार्रवाई की और लाइसेंस रद्द कर दिया। बताते चलें कि उत्तर प्रदेश के सहकारी आयुक्त व पंजीयक से एचसीबीएल को-ऑपरेटिव बैंक को बंद करने के साथ साथ HCBL बैंक के लिए एक परिसमापक नियुक्त करने का आदेश जारी करने का भी अनुरोध किया गया है। हालांकि, RBI की सख्ती के बाद एचसीबीएल को-ऑपरेटिव बैंक में पैसे निकालना या जमा करना जैसी सभी गतिविधियों तत्काल प्रभाव से रोक दी गईं।

‘5 लाख तक जमा हैं तो कर सकते हैं क्लेम’

एचसीबीएल को-ऑपरेटिव बैंक पर हुई सख्ती के बाद बैंक में पैसा रखने वाले ग्राहकों के लिए काफी चिंता बढ़ी हुई थी। लेकिन इस सबके बीच बताया गया है कि RBI के इस फैसले का असर HCBL से जुड़े ग्राहकों पर नहीं पड़ेगा। बताया गया है कि DICGC के तहत बैंक ग्राहकों को 5 लाख रुपये तक के जमा पर इंश्‍योरेंस क्‍लेम करने की सुविधा मिल सकेगी, जिसके चलते उन्हें 5 लाख तक की राशि दी जाएगी। RBI की ओर से ये साफ तौर पर कहा गया है कि HCBL को ऑपरेटिव बैंक का संचालन जारी रखना डिपॉजिटर्स के हितों के खिलाफ है।

Related Posts

क्या यूरोप के साथ हुई इस महाडील से भारत बनेगा ग्लोबल सुपरपावर या दांव पर लग गई है हमारी किसानी?

भारत और यूरोपीय संघ (EU) के बीच जिस फ्री ट्रेड एग्रीमेंट (FTA) की चर्चा बरसों से फाइलों में दबी थी, उसने अब हकीकत की जमीन पर कदम रख दिया है।…

सुप्रीम कोर्ट ने यूजीसी के नए नियमों पर लगाई रोक, कहा- स्वायत्तता और छात्र हितों से समझौता मंजूर नहीं

उच्च शिक्षा के क्षेत्र में एक बड़े घटनाक्रम के तहत सुप्रीम कोर्ट ने विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (UGC) द्वारा जारी किए गए नए नियमों के क्रियान्वयन पर तत्काल प्रभाव से रोक…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!