विजेथुआ धाम के मकरीकुंड सरोवर में जल हुआ कम, मछलियों का जीवन संकट में

सूरापुर।

कालिनेमि वध स्थल पौराणिक विजेथुआ महावीर धाम स्थित पवित्र मकरीकुंड सरोवर में जल कम होने से दर्शनार्थीयों सहित सरोवर में रह रही मछलियों के लिए समस्या हो रही है। श्रद्धालु सरोवर में लगी सुरक्षा जाली (रेलिंग) को पार कर हांथ पैर धुलने जा रहे हैं।

इन दिनों गंभीर उपेक्षा का शिकार है मकरी कुण्ड सरोवर, जिससे एक ओर जलीय जीवों, विशेषकर मछलियों का जीवन संकट में पड़ गया है, वहीं दूसरी ओर दर्शनार्थियों को आचमन एवं स्नान में भारी असुविधा का सामना करना पड़ रहा है। श्रद्धालुओं का कहना है कि यह कुंड केवल जलाशय नहीं, बल्कि आस्था का केंद्र है। दूर-दूर से आने वाले भक्त यहां पूजा-अर्चना कर कुंड के पवित्र जल से आचमन करते हैं। किंतु वर्तमान स्थिति में जल की स्वच्छता पर प्रश्नचिह्न लग गया है। कुंड के जल में तैरती पॉलीथीन और सड़ता कचरा न केवल दुर्गंध फैला रहा है, बल्कि धार्मिक भावनाओं को भी आहत कर रहा है।

स्थानीय लोगों ने बताया कि पिछले वर्ष भी कुंड में अत्यधिक काई जमने और गंदगी फैलने के कारण सैकड़ों मछलियां ने दम तोड़ दिया था।

Related Posts

डीयू छात्रसंघ चुनाव में अहम भूमिका निभाने पर एडवोकेट शैलेन्द्र यादव सम्मानित

नई दिल्ली। दिल्ली विश्वविद्यालय के छात्रसंघ चुनाव में कई कॉलेजों में प्रत्याशियों को चुनाव जिताने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले एडवोकेट शैलेन्द्र यादव को अखिल भारतीय यादव महासभा द्वारा दिल्ली…

एसकेडी एकेडमी एवं एसकेडी इंटरनेशनल स्कूल की सभी शाखाओं में धूमधाम से मनाई गई गांधी जयंती और लाल बहादुर शास्त्री जयंती

लखनऊ: एसकेडी एकेडमी की सभी शाखाओं में आज गांधी जयंती और लाल बहादुर शास्त्री जयंती देशभक्ति के उत्साह के साथ मनाई गई। इस अवसर पर भारत के दो महान नेताओं…

error: Content is protected !!