सीतापुर पत्रकार हत्याकांड मामला 3 लेखपाल समेत 8 संदिग्ध लोग हिरासत में लिए आईजी समेत स्वाट सर्विलांस टीम ने की पूछताछ पोस्टमार्टम रिपोर्ट में 4 गोली लगने की हुई पुष्टि। उत्तर प्रदेश सरकार हमेशा कानून राज का हवाला देती रहती है लेकिन पत्रकार राघवेंद्र वाजपेई की कल गोली मारकर हत्या होने के बाद से प्रदेश की कानून व्यवस्था पर फिर से सवाल उठने लगे है। अपराधियों के हौसले अभी भी बुलंद है इन्हें पुलिस,कानून, सरकार किसी का भय नहीं है। यदि उत्तर प्रदेश कानून के राज की बात करती है तो पत्रकार के हत्याकांड में शामिल सभी आरोपियों को कड़ी से कड़ी सजा दिलाने में मदद करे और पत्रकार राघवेंद्र वाजपेई के परिवार को न्याय दिलाए।






