दिल्ली के रामलीला मैदान में रेखा गुप्ता ने ली मुख्यमंत्री पद की शपथ, प्रवेश वर्मा बने डिप्टी सीएम 

दिल्ली की नौवीं मुख्यमंत्री के तौर पर रेखा गुप्ता ने आज ली शपथ। दिल्ली के उपराज्यपाल वीके सक्सेना ने दिलाई शपथ। 27 सालों बाद दिल्ली में बीजेपी की हुई वापसी। इस मौके पर पीएम मोदी, गृह मंत्री अमित शाह सहित कई गणमान्य अतिथि मौजूद थे। दिल्ली की चौथी महिला मुख्यमंत्री होंगी रेखा गुप्ता। 

प्रवेश वर्मा सहित 6 विधायकों ने ली मंत्री पद की शपथ

प्रवेश वर्मा ने ली डिप्टी सीएम पद की शपथ। प्रवेश वर्मा सहित 6 लोगों को मंत्री पद की दिलाई गई शपथ। जिसमें पंकज सिंह, आशीष सूद, रवींद्र इंद्रराज, कपिल मिश्रा और मनजिंदर सिंह सिरसा का शामिल थे। पंकज सिंह बिहार के रहने वाले हैं और राजपूत चेहरा हैं। इसके अलावा रविंद्र इंद्राज दलित चेहरा हैं। बीजेपी ने सभी वर्गों को कैबिनेट में जगह दी है।

शपथ समारोह में पीएम मोदी सहित कई गणमान नेता मौजूद

दिल्ली के मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के शपथ ग्रहण समारोह में पीएम मोदी सहित कई बड़े नेता मौजूद थे। पीएम मोदी के अलावा गृह मंत्री अमित शाह, महाराष्ट्र के सीएम देवेन्द्र फडणवीस, आंध्र प्रदेश के सीएम चंद्रबाबू नायडू, जेडीयू से केंद्रीय मंत्री ललन सिंह, बिहार के डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी भी मौजूद थे। शपथ ग्रहण समारोह के दौरान एनडीए के नेताओं को एकत्रित देखा गया। 

जानिए कौन हैं दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता?

दिल्ली की नई मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता शालीमार बाग सीट से जीतकर विधायक बनी हैं। बुधवार को बीजेपी विधायक दल की बैठक में उनके नाम के आगे मुहर लगी। आज उन्होंने दिल्ली के रामलीला मैदान में सीएम पद की शपथ ली। रेखा गुप्ता पेशे से एक वकील हैं, इसके अलावा बीजेपी में उनकी गिनती अग्रणी नेताओं में होती है। वो दिल्ली बीजेपी की महासचिव और भाजपा के महिला मोर्चा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष भी हैं। रेखा गुप्ता का जन्म हरियाणा के जींद में हुआ था लेकिन उनकी शिक्षा-दीक्षा दिल्ली में हुई।

Related Posts

क्या यूरोप के साथ हुई इस महाडील से भारत बनेगा ग्लोबल सुपरपावर या दांव पर लग गई है हमारी किसानी?

भारत और यूरोपीय संघ (EU) के बीच जिस फ्री ट्रेड एग्रीमेंट (FTA) की चर्चा बरसों से फाइलों में दबी थी, उसने अब हकीकत की जमीन पर कदम रख दिया है।…

सुप्रीम कोर्ट ने यूजीसी के नए नियमों पर लगाई रोक, कहा- स्वायत्तता और छात्र हितों से समझौता मंजूर नहीं

उच्च शिक्षा के क्षेत्र में एक बड़े घटनाक्रम के तहत सुप्रीम कोर्ट ने विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (UGC) द्वारा जारी किए गए नए नियमों के क्रियान्वयन पर तत्काल प्रभाव से रोक…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!