श्री कृष्ण दत्त एकेडमी ऑफ हायर एजुकेशन में नवप्रवेशित विद्यार्थियों के लिए ओरिएंटेशन प्रोग्राम 2026 का भव्य आयोजन

श्री कृष्ण दत्त एकेडमी ऑफ हायर एजुकेशन में नवप्रवेशित विद्यार्थियों के लिए ओरिएंटेशन प्रोग्राम 2026 का भव्य आयोजन

लखनऊ: श्री कृष्ण दत्त एकेडमी ऑफ हायर एजुकेशन, वृंदावन योजना, रायबरेली रोड, लखनऊ में B.Com., B.Ed.एवं B.F.A. तथा D.Pharma के नवप्रवेशित विद्यार्थियों के लिए भव्य ओरिएंटेशन प्रोग्राम 2026 का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को संस्थान की शैक्षणिक व्यवस्था, विभागीय गतिविधियों, अनुशासन, उपलब्ध सुविधाओं तथा उनके पाठ्यक्रम एवं भविष्य की संभावनाओं से परिचित कराना रहा।

कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। इस अवसर पर डायरेक्टर मनीष सिंह, डिप्टी डायरेक्टर (हायर एजुकेशन) डॉ. नवीन एवं असिस्टेंट डायरेक्टर श्रीमती कुसुम बतरा की गरिमामयी उपस्थिति रही। अतिथियों एवं पदाधिकारियों ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ किया।

अपने संबोधन में डायरेक्टर मनीष सिंह ने सभी नवप्रवेशित विद्यार्थियों का स्वागत करते हुए कहा कि कॉलेज जीवन केवल डिग्री प्राप्त करने तक सीमित नहीं है, बल्कि यह विद्यार्थियों के व्यक्तित्व, ज्ञान, कौशल एवं भविष्य के निर्माण का महत्वपूर्ण चरण है। उन्होंने विद्यार्थियों को अनुशासन, समय प्रबंधन, नियमित अध्ययन तथा संस्थान की शैक्षणिक एवं सह-पाठ्यक्रम गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि विद्यार्थी अपने शिक्षकों के मार्गदर्शन का लाभ उठाते हुए अपनी प्रतिभा एवं क्षमताओं को निरंतर विकसित करें।

कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों को उनके संबंधित डिपार्टमेंट्स एवं ऐकडेमिक स्ट्रक्चर की विस्तृत जानकारी प्रदान की गई। इसके पश्चात विद्यार्थियों को संबंधित विभागों, क्लासरूम्स, लैबोरेटरीज तथा अन्य शैक्षणिक सुविधाओं से परिचित कराया गया।

इस अवसर पर सभी विभागाध्यक्षों (HODs) ने अपने-अपने विभागों का परिचय प्रस्तुत किया। उन्होंने विद्यार्थियों को course structure, teaching-learning process, departmental activities, academic expectations एवं career opportunities के संबंध में विस्तार से जानकारी दी तथा उन्हें अपने विषय में निरंतर सीखने और बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रेरित किया।

कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। नवप्रवेशित विद्यार्थियों ने अपने नए academic environment, faculty members, departments तथा संस्थान में उपलब्ध शैक्षणिक सुविधाओं के बारे में जानकारी प्राप्त की। ओरिएंटेशन प्रोग्राम के माध्यम से विद्यार्थियों में अपने नए शैक्षणिक जीवन को लेकर उत्साह, आत्मविश्वास एवं सकारात्मक दृष्टिकोण का संचार हुआ।

कार्यक्रम के समापन पर डॉ. सुभाष श्रीवास्तव, रजिस्ट्रार ने डायरेक्टर, डिप्टी डायरेक्टर (हायर एजुकेशन), असिस्टेंट डायरेक्टर, सभी विभागाध्यक्षों, फैकल्टी मेंबर्स एवं विद्यार्थियों के प्रति आभार व्यक्त किया तथा कार्यक्रम को सफल बनाने में सभी के योगदान की सराहना की।

Related Posts

डीयू छात्रसंघ चुनाव में अहम भूमिका निभाने पर एडवोकेट शैलेन्द्र यादव सम्मानित

नई दिल्ली। दिल्ली विश्वविद्यालय के छात्रसंघ चुनाव में कई कॉलेजों में प्रत्याशियों को चुनाव जिताने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले एडवोकेट शैलेन्द्र यादव को अखिल भारतीय यादव महासभा द्वारा दिल्ली…

एसकेडी एकेडमी एवं एसकेडी इंटरनेशनल स्कूल की सभी शाखाओं में धूमधाम से मनाई गई गांधी जयंती और लाल बहादुर शास्त्री जयंती

लखनऊ: एसकेडी एकेडमी की सभी शाखाओं में आज गांधी जयंती और लाल बहादुर शास्त्री जयंती देशभक्ति के उत्साह के साथ मनाई गई। इस अवसर पर भारत के दो महान नेताओं…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!