सुल्तानपुर तहसील कादीपुर क्षेत्र के अंतर्गत कादीपुर से सटा हुआ ग्राम सभा दौलतपुर में वामन अवतार, ध्रुव चरित्र, जड़ भरत, प्रह्लाद व गजग्रहा चरित्र के प्रसंग का वर्णन किया। कथा में भगवान श्रीराम व श्रीकृष्ण जन्मोत्सव भी मनाया गया।कथावाचक आचार्य विद्यांशु जी महाराज (अयोध्या धाम)ने श्रीराम जन्म व श्रीकृष्ण जन्म की लीलाओं का वर्णन करते हुए धर्म, अर्थ, काम व मोक्ष की महत्ता पर प्रकाश डाला। यजमान के रूप में वीरेंद्र कुमार गिरी ने भागवत पूजन कर कथा की शुरुआत की। कार्यक्रम में मुख्यातिथि के रूप में श्रवण मिश्र निवर्तमान ब्लॉक प्रमुख कादीपुर व पुनीत गोस्वामी ने दीप प्रज्वलित किया। कथावाचक ने कहा कि जब धरा पर अत्याचारी कंस के पापों का बोझ बढ़ गया, तब भगवान श्रीकृष्ण को अवतरित होना पड़ा। इसी प्रकार रावण के पापों का नाश करने व अहिल्या-सबरी का उद्धार करने के लिए भगवान श्रीराम ने राजा दशरथ-मां कौशल्या के घर जन्म लिया। जब-जब धरती पर धर्म की हानि होती है, तब-तब भगवान अवतरित होते हैं। श्रीराम व श्रीकृष्ण जन्मोत्सव पर श्रद्धालुओं ने भजनों पर खूब नृत्य किया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से राधेश्याम गिरी,राजेंद्र प्रसाद गिरी,दिनेश, अभय सिंह,सुरेन्द्र,राजेश,पुनीत,पंकज,सोनू बंटी रामचेत यादव,राकेश गुप्ता सुनील बर्मा,प्रशांत यादव ,मोनू धुरिया, पीयूष यादव, मनोज विश्वकर्मा सहित हजारों की संख्या में माताएं बहने व श्रद्धालु उपस्थित रहे।






