पटना: 22 फ़रवरी शनिवार की रात बिहार की राजधानी पटना के कदमकुआं थाने के पास अर्पण कॉम्प्लेक्स में लगी भीषण आग। इस तीन मंजिला इमारत में एक बैंक समेत कई दुकानें थीं। ओवरलोड ट्रक के गुजरने से बिजली के तार टूटने से लगी आग। दमकल की 10 से ज्यादा गाड़ियों ने 3-4 घंटे की मशक्कत की जिसके बाद आग पर नियंत्रण पाया गया। इस हादसे में लाखों का गुआ नुकसान और एक व्यक्ति की मौत हो गई।






