जेपी गंगा पथ पर तेज रफ्तार का कहर, एक के बाद एक पाँच करें आपस में टकराई

पटना:

पटना: जेपी गंगा पथ पर रफ्तार का कहर देखने को मिला। 3 फरवरी सोमवार की दोपहर को यहां एक के बाद एक 5-6 कारें आपस में टकराई। जिससे अफरातफरी का माहौल बन गया। गंगा नदी के किनारे स्थित इस व्यस्त सड़क पर यह हादसा उस वक्त हुआ जब एक कार डिवाइडर पर चढ़ी और उसके बाद अन्य कार एक-दूसरे से टक्करा गई।

हादसे की वजह का खुलासा नहीं
हादसे के बाद मौके पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। फिलहाल, टक्कर के कारणों का पता नहीं चल सका है, लेकिन यह स्पष्ट है कि रफ्तार की वजह से यह घटना हुई। टक्कर के बाद कार के मालिक और यात्री आपस में उलझते हुए भी नजर आए, जिससे स्थिति और भी तनावपूर्ण हो गई।

नियमों की अवहेलना और प्रशासन की जिम्मेदारी
यह हादसा राजधानी की व्यस्ततम सड़कों पर यातायात नियमों की अनदेखी का एक और उदाहरण बन गया है। कई बार प्रशासन ने स्पीड को नियंत्रित करने के लिए कदम उठाने का दावा किया है, लेकिन ऐसे हादसों का होना यह साबित करता है कि रफ्तार को नियंत्रित करने की दिशा में और भी ठोस कदम उठाए जाने की जरूरत है।

Related Posts

डीयू छात्रसंघ चुनाव में अहम भूमिका निभाने पर एडवोकेट शैलेन्द्र यादव सम्मानित

नई दिल्ली। दिल्ली विश्वविद्यालय के छात्रसंघ चुनाव में कई कॉलेजों में प्रत्याशियों को चुनाव जिताने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले एडवोकेट शैलेन्द्र यादव को अखिल भारतीय यादव महासभा द्वारा दिल्ली…

एसकेडी एकेडमी एवं एसकेडी इंटरनेशनल स्कूल की सभी शाखाओं में धूमधाम से मनाई गई गांधी जयंती और लाल बहादुर शास्त्री जयंती

लखनऊ: एसकेडी एकेडमी की सभी शाखाओं में आज गांधी जयंती और लाल बहादुर शास्त्री जयंती देशभक्ति के उत्साह के साथ मनाई गई। इस अवसर पर भारत के दो महान नेताओं…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!