दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में हुआ चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का फाइनल भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेला गया जिसमें भारतीय टीम ने न्यूजीलैंड को 4 विकेट से हराकर खिताब अपने नाम किया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए न्यूजीलैंड ने 251 रन बनाकर 252 रन का लक्ष्य भारतीय टीम के सामने रखा जिसे भारतीय टीम ने 6 विकेट के खोकर चेज कर लिया।








