ज्येष्ठ मास के दूसरे मंगलवार कृष्ण पक्ष अष्टमी को पौराणिक धर्म स्थल विजेथुआ महावीर धाम में हनुमानजी के दर्शन पूजन के लिए आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा। मंदिर के आसपास बने धर्मशालाओं में पूड़ी,रोट बनाने वालों की भारी भीड़ रही। मंदिर के दक्षिण स्थित अग्रहरि धर्मशाला में सुबह से भंडारे में महाप्रसाद वितरण होता रहा।ज्येष्ठ मास के प्रत्येक मंगलवार की महत्ता के चलते पैदल,ट्रैक्टर ट्राली,पिकप,कार,जीप,बाइक, टैम्पो,ई-रिक्शा व बस आदि से पहुंचे श्रद्धालुओं ने कालिनेमि वध स्थल पौराणिक विजेथुआ महावीर धाम में स्थित मकरी कुण्ड सरोवर में स्नान कर माला, फूल, मीठी पूड़ी, सिंदूर आदि लेकर हनुमानजी के दरबार में हाजिरी लगाने के साथ हनुमत जयकारे लगाए। सुबह करीब नौ बजे से सूरापुर बाजार में श्रद्धालु और राहगीर घंटों जाम से जूझते रहे।






