दृष्टि आईएएस पर 216 छात्रों को पास कराने वाले विज्ञापन पर CCPA ने लगाया 5 लाख का जुर्माना

केंद्रीय उपभोक्ता संरक्षण प्राधिकरण-सीसीपीए ने संघ लोक सेवा आयोग की सिविल सेवा परीक्षा 2022 के परिणामों के संबंध में भ्रामक विज्ञापन प्रकाशित करने के लिए दिल्ली-एनसीआर स्थित Drishti IAS कोचिंग संस्थान पर पांच लाख रुपये का जुर्माना लगाया है।कोचिंग संस्थान ने अपने विज्ञापन में दावा किया था कि उसके 216 से अधिक उम्मीदवार सिविल सेवा परीक्षा 2022 में चयनित हुए हैं। संस्थान ने विज्ञापन में उम्मीदवारों के नाम और तस्वीरें भी प्रदर्शित की थीं।सीसीपीए के अनुसार जांच से पता चला कि केवल 75 प्रतिशत उम्मीदवारों ने ही संस्थान में दाखिला लिया था। संस्थान ने उम्मीदवारों द्वारा चुने गए पाठ्यक्रमों और अवधि के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी छिपाई।सीसीपीए ने कहा कि इस निजी कोचिंग संस्थान पर दूसरी बार इस तरह के आचरण के लिए जुर्माना लगाया गया है। संस्थान ने पिछले साल सितंबर में भी यही भ्रामक दावा किया था कि सिविल सेवा परीक्षा 2021 में उसके 150 से अधिक उम्मीदवारों का चयन हुआ है।

Related Posts

डीयू छात्रसंघ चुनाव में अहम भूमिका निभाने पर एडवोकेट शैलेन्द्र यादव सम्मानित

नई दिल्ली। दिल्ली विश्वविद्यालय के छात्रसंघ चुनाव में कई कॉलेजों में प्रत्याशियों को चुनाव जिताने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले एडवोकेट शैलेन्द्र यादव को अखिल भारतीय यादव महासभा द्वारा दिल्ली…

एसकेडी एकेडमी एवं एसकेडी इंटरनेशनल स्कूल की सभी शाखाओं में धूमधाम से मनाई गई गांधी जयंती और लाल बहादुर शास्त्री जयंती

लखनऊ: एसकेडी एकेडमी की सभी शाखाओं में आज गांधी जयंती और लाल बहादुर शास्त्री जयंती देशभक्ति के उत्साह के साथ मनाई गई। इस अवसर पर भारत के दो महान नेताओं…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!