हनुमत रामलीला के मंचन का हुआ शुभारंभ

सूरापुर की ऐतिहासिक एवं पारंपरिक हनुमत रामलीला समिति द्वारा आयोजित भव्य रामलीला मंचन का शुभारंभ हर्षोल्लास के साथ हुआ। स्थानीय पुरानी बाजार के भव्य मंच पर बुधवार की देर रात दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का आरंभ किया गया।रामलीला के प्रथम दिन नारद मोह से लेकर रावण जन्म तक की मनमोहक झांकियों का मंचन किया गया। कलाकारों के जीवंत अभिनय और मंच सज्जा ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। शुरुआत में भगवान गणेश और देवी लक्ष्मी की सुंदर झांकी प्रस्तुत की गई, जिसने पूरे वातावरण को भक्तिमय बना दिया।कार्यक्रम के शुभारंभ अवसर पर समिति के पदाधिकारियों ने बताया कि यह रामलीला सूरापुर क्षेत्र की गौरवशाली परंपरा का प्रतीक है, जिसे हर वर्ष बड़ी श्रद्धा और उत्साह के साथ आयोजित किया जाता है। आयोजन में बड़ी संख्या में श्रद्धालु एवं दर्शक उपस्थित रहे और तालियों की गड़गड़ाहट से कलाकारों का उत्साह बढ़ाया।रामलीला के आगामी दिनों में राम जन्म, सीता स्वयंवर, वनगमन, रावण वध जैसी महत्वपूर्ण लीलाओं का मंचन किया जाएगा। समिति ने क्षेत्रवासियों से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर इस धार्मिक आयोजन का लाभ उठाएँ।

Related Posts

डीयू छात्रसंघ चुनाव में अहम भूमिका निभाने पर एडवोकेट शैलेन्द्र यादव सम्मानित

नई दिल्ली। दिल्ली विश्वविद्यालय के छात्रसंघ चुनाव में कई कॉलेजों में प्रत्याशियों को चुनाव जिताने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले एडवोकेट शैलेन्द्र यादव को अखिल भारतीय यादव महासभा द्वारा दिल्ली…

एसकेडी एकेडमी एवं एसकेडी इंटरनेशनल स्कूल की सभी शाखाओं में धूमधाम से मनाई गई गांधी जयंती और लाल बहादुर शास्त्री जयंती

लखनऊ: एसकेडी एकेडमी की सभी शाखाओं में आज गांधी जयंती और लाल बहादुर शास्त्री जयंती देशभक्ति के उत्साह के साथ मनाई गई। इस अवसर पर भारत के दो महान नेताओं…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!