सुल्तानपुर।ईद-उल-फितर त्यौहार के अवसर पर जिलाधिकारी कुमार हर्ष व पुलिस अधीक्षक कुँवर अनुपम सिंह द्वारा पुलिस बल के साथ जनपद के विभिन्न ईदगाहों व मस्जिदो तथा मुख्य मार्गों/आवागमन के रास्तों पर भ्रमणशील रहकर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया। ड्यूटी में लगे अधिकारी/कर्मचारीगणों को शांति व सुरक्षा व्यवस्था के दृष्टिगत लगातार सतर्क/मुस्तैद रहकर ड्यूटी सम्पादित करने के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए ।






