म्यांमार में एक बार फिर 5.1 तीव्रता से आया भूकंप, राहत बचाव के लिए भारत भेज रहा एनडीआरएफ की टुकड़ी 

म्यांमार में शनिवार 29 मार्च को एक बार फिर भूकंप के झटके महसूस किए गए। यूनाइटेड स्टेट्स जियोलॉजिकल सर्वे की रिपोर्ट के मुताबिक, देश में आए विनाशकारी भूकंप के एक दिन बाद नेपीता में 5.1 तीव्रता के नए झटके महसूस किए गए।

म्यांमार की राजधानी नेपीता के पास दोपहर 2.50 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए, जो 10 किलोमीटर की गहराई पर थे। हालांकि ताजा झटकों की वजह से नुकसान या किसी के हताहत होने कोई खबर नहीं है।

नेपीता में ताजा भूकंप उस समय आया जब अधिकारी क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मत में लगे थे। शहर के ज्यादातर हिस्सों में बिजली, फोन और इंटरनेट सेवाएं बंद हैं।

इस बीच, पीएम मोदी ने म्यांमार सरकार के प्रमुख मिन आंग ह्लाइंग से बात की और कहा कि भारत तबाही से निपटने में देश के साथ एकजुटता से खड़ा है। 

भारत ने अपने ‘ऑपरेशन ब्रह्मा’ के तहत म्यांमार को 15 टन राहत सामग्री पहुँचाई और म्यांमार में राहत और बचाव कार्यों के लिए 80 राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (एनडीआरएफ) कर्मियों की एक टुकड़ी भेज रहा है।

Related Posts

क्या यूरोप के साथ हुई इस महाडील से भारत बनेगा ग्लोबल सुपरपावर या दांव पर लग गई है हमारी किसानी?

भारत और यूरोपीय संघ (EU) के बीच जिस फ्री ट्रेड एग्रीमेंट (FTA) की चर्चा बरसों से फाइलों में दबी थी, उसने अब हकीकत की जमीन पर कदम रख दिया है।…

सुप्रीम कोर्ट ने यूजीसी के नए नियमों पर लगाई रोक, कहा- स्वायत्तता और छात्र हितों से समझौता मंजूर नहीं

उच्च शिक्षा के क्षेत्र में एक बड़े घटनाक्रम के तहत सुप्रीम कोर्ट ने विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (UGC) द्वारा जारी किए गए नए नियमों के क्रियान्वयन पर तत्काल प्रभाव से रोक…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!