श्रीराम जयकारे के साथ सूरापुर बाजार में निकाली गई भव्य शोभायात्रा

जनपद सुल्तानपुर के तहसील कादीपुर क्षेत्र के अंतर्गत प्रखंड कादीपुर के सूरापुर बाजार के शिव मंदिर शिवाला से होकर बिजेथुआ धाम तक गाजे बाजे के साथ निकाली गई, जिला मठ मंदिर प्रमुख राजेंद्र सोनी व हरिश्चंद बर्मा के नेतृत्व में निकाली गई यात्रा की शुरुआत विकाश जिला संगठन मंत्री विहिप,संतोष पांडेय जिला उपाध्यक्ष विहिप, हेमन्त शर्मा प्रखंड अध्यक्ष के द्वारा श्रीराम जी के स्वरूप को पुष्प अर्चन पूजन व आरती उपरांत प्रारंभ हुई डॉक्टर श्री प्रकाश त्रिपाठी जिला धर्म प्रसार प्रमुख विहिप ने बताया कि हिन्दुओं को एक सूत्र में बांधने के लिए, हमें साझा मूल्यों, संस्कृति, और भाषा पर ध्यान केंद्रित करना चाहिए, साथ ही आपसी समझ और सम्मान को बढ़ावा देना चाहिए और हमें जाति पाति से ऊपर उठकर समाज को जोड़ना चाहिए सह जिला संयोजक बजरंग दल प्रशांत यादव ने बताया कि भगवान राम को विष्णु का अवतार माना जाता है। धरती पर असुरों का संहार करने के लिए भगवान विष्णु ने त्रेतायुग में श्रीराम के रूप में मानव अवतार लिया था।भगवान राम को मर्यादा पुरुषोत्तम कहा जाता है क्योंकि उन्होंने अपने जीवनकाल में कई कष्ट सहते हुए भी मर्यादित जीवन का सर्वश्रेष्ठ उदाहरण प्रस्तुत किया ।यात्रा में मुख्य रूप से राम मूर्ति विश्वकर्मा जिला समरसता प्रमुख,चित्रसेन सिंह जिला कार्यसमिति सदस्य विहिप,राहुल पांडेय जिला सत्संग प्रमुख विहिप, मनोज सिंह खंड संघचालक आर एस एस राहुल सिंह मंत्री,शुभम शुक्ला गौरक्षा प्रमुख,प्रमोद सिंह अध्यक्ष अखंड नगर, राजेश यादव संयोजक बजरंग दल, सुशील मौर्य,अमृतलाल गुप्ता,विपिन सिंह, गिरीश उपाध्याय प्रखंड अध्यक्ष विहिप कृष्णा बरनवाल,अंकित जयसवाल सहित संगठन के अनेकानेक पदाधिकारी व कार्यकर्ता बंधु उपस्थित रहे।

Related Posts

डीयू छात्रसंघ चुनाव में अहम भूमिका निभाने पर एडवोकेट शैलेन्द्र यादव सम्मानित

नई दिल्ली। दिल्ली विश्वविद्यालय के छात्रसंघ चुनाव में कई कॉलेजों में प्रत्याशियों को चुनाव जिताने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले एडवोकेट शैलेन्द्र यादव को अखिल भारतीय यादव महासभा द्वारा दिल्ली…

एसकेडी एकेडमी एवं एसकेडी इंटरनेशनल स्कूल की सभी शाखाओं में धूमधाम से मनाई गई गांधी जयंती और लाल बहादुर शास्त्री जयंती

लखनऊ: एसकेडी एकेडमी की सभी शाखाओं में आज गांधी जयंती और लाल बहादुर शास्त्री जयंती देशभक्ति के उत्साह के साथ मनाई गई। इस अवसर पर भारत के दो महान नेताओं…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!