एक ही दिन में दो अलग-अलग लड़कियों से रचाई शादी, सुबह गर्लफ्रेंड संग कोर्ट मैरिज, रात में फैमिली की पसंद की दुल्हन के साथ लिए फेरे

UP के गोरखपुर से एक ऐसा चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जिसे सुनकर हर कोई हैरान रह गया। हरपुर बुदहट इलाके के एक युवक ने एक ही दिन में दो अलग-अलग लड़कियों से शादी कर ली। युवक ने सुबह अपनी प्रेमिका के साथ कोर्ट मैरिज की और रात में अपने घर वालों की पसंद की दुल्हन से विवाह के सात फेरे ले लिए। गर्लफ्रेंड को जब इस धोखे का पता चला तो वह युवक के घर पहुंची लेकिन घर वालों ने उसे बाहर निकाल दिया। जिसके बाद उसने पुलिस से इंसाफ की गुहार लगाई।पीड़िता का कहना है कि युवक से उसकी मुलाकात चार साल पहले हुई थी। धीरे-धीरे दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ीं और उन्होंने पहले मंदिर में शादी कर ली थी। इसके बाद दोनों लिव-इन रिलेशनशिप में रहने लगे। युवती ने दावा किया कि इस दौरान युवक ने दो बार उसका गर्भपात भी कराया।जैसे ही युवक के घरवालों ने उसकी शादी कहीं और तय कर दी तो युवती को शक हुआ। युवक ने उसे समझाया कि अगर वे कोर्ट मैरिज कर लेंगे तो घरवाले मजबूरी में उनकी शादी को मंजूरी दे देंगे।

Related Posts

डीयू छात्रसंघ चुनाव में अहम भूमिका निभाने पर एडवोकेट शैलेन्द्र यादव सम्मानित

नई दिल्ली। दिल्ली विश्वविद्यालय के छात्रसंघ चुनाव में कई कॉलेजों में प्रत्याशियों को चुनाव जिताने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले एडवोकेट शैलेन्द्र यादव को अखिल भारतीय यादव महासभा द्वारा दिल्ली…

एसकेडी एकेडमी एवं एसकेडी इंटरनेशनल स्कूल की सभी शाखाओं में धूमधाम से मनाई गई गांधी जयंती और लाल बहादुर शास्त्री जयंती

लखनऊ: एसकेडी एकेडमी की सभी शाखाओं में आज गांधी जयंती और लाल बहादुर शास्त्री जयंती देशभक्ति के उत्साह के साथ मनाई गई। इस अवसर पर भारत के दो महान नेताओं…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!