बेंगलुरु: अनेकल के पास होसुर में गांव के एक मेले में मद्दुरम्मा देवी जात्रे में देवी की प्रतिमा का 100 फीट ऊंचा रथ गिरा। ये रथ देवी की प्रतिमा लेकर जा रहा था जो भीड़ के ऊपर जा गिरा। बताया गया कि श्रद्धालु इस रथ को खींच रहे थे, तभी एक जगह आकर ये 100 फीट ऊंचा रथ लोगों पर गिर गया। इस हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई, वहीं तीन लोगों के घायल होने की भी ख़बर है।






