महाशिवरात्रि को हुआ महाकुंभ का समापन। महाकुंभ के समापन पर सीएम योगी प्रयागराज पहुँचे जहाँ उनके साथ उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक और केशव प्रसाद मौर्य भी मौजूद दिखे। आज वह महाकुंभ के भव्य आयोजन का समापन करेंगे।
आपको बता दें कि महाकुंभ के भव्य आयोजन की शुरूआत 13 जनवरी से हुई थी। ये आयोजन 45 दिनों तक चला। समापन के बाद भी श्रद्धालु संगम में आस्था की डुबकी लगा रहे हैं। सीएम योगी आदित्यनाथ आज इस आयोजन का औपचारिक समापन करने महाकुंभ पहुँच चुके हैं। उन्होंने संगम घाट पर पूजा की। साथ ही गंगा आरती भी की।
इस दौरान सीएम योगी ने अरैल घाट के मेला क्षेत्र में सफाई अभियान चलाया। महाकुंभ समापन पर सफाई अभियान चल रहा है। वहीं साथ में मौजूद ब्रजेश पाठक ने कहा कि “महाशिवरात्रि के स्नान के बाद मैं महाकुंभ में आए हुए सभी श्रद्धालुओं का हृदय से आभार प्रकट करता हूँ। व्यवस्था से जुड़े हमारे सफाई कर्मी, अन्य अधिकारी, स्वास्थ्य विभाग के चिकित्सक, नर्सों और सभी का आभार प्रकट करता हूं”।








