विहिप की कार्ययोजना बैठक में दिवाकर पाण्डेय प्रखंड अध्यक्ष दोस्तपुर व नीलेश सिंह बने नगर अध्यक्ष

जनपद सुल्तानपुर के तहसील कादीपुर क्षेत्र के अंतर्गत प्रखंड दोस्तपुर में विश्व हिंदू परिषद की बैठक रोहित मेमोरियल इंस्टीट्यूट दोस्तपुर मोतिगरपुर रोड पर दिवाकर पांडेय की अध्यक्षता में संपन्न हुई बैठक का संचालन कर रहे नीरज अग्रहरि प्रखंड मंत्री विहिप द्वारा दीप प्रज्वलन के उपरांत आचार्य पद्धति से पदाधिकारियों का परिचय संपन्न होने के साथ बैठक प्रारंभ हुई सर्वप्रथम संरक्षक व पूर्व प्राचार्य डॉक्टर राज नारायण पांडेय एडवोकेट ने कहा आज हिन्दू समाज विभिन्न जातियों में बटकर हिंदुत्व के विराट अवधारणा के प्रतिकूल आचरण कर रहा है।हिन्दू जनमानस को एक होने की आवश्यकता है तभी देश और समाज की दिशा और दशा में सकारात्मक परिवर्तन सम्भव हो सकेगा इसके उपरांत जिला संगठन मंत्री विकास ने संगठन के समितियों के विस्तार के लिए प्रखंड के भौगोलिक स्थिति की जानकारी लिया इसके उपरांत सह जिला संयोजक बजरंग दल ने आगामी कार्यक्रम रामोत्सव की योजना बनाई जिसमें शोभा यात्रा निकलना तय हुआ इसके साथ-साथ बारह, तेरह,चौदह अप्रैल को चुनार जिले में प्रस्तावित मातृशक्ति प्रशिक्षण के संबंध में जानकारी दी सीता नवमी, दुर्गावाहिनी शौर्य प्रशिक्षण वर्ग, बजरंग दल शौर्य प्रशिक्षण वर्ग व परिषद शिक्षा वर्ग की विस्तार से चर्चा हुई व प्रखंड से प्रशिक्षण में जाने वालों की संख्या भी तय की गई अंत में सभी पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं की संस्तुति व सहमति से दिवाकर पाण्डेय को प्रखंड अध्यक्ष विहिप व नीलेश सिंह को नगर अध्यक्ष विहिप का दायित्व जिला कार्यसमिति सदस्य विहिप गुरु प्रसाद पांडेय द्वारा घोषित किया गया। बैठक में मुख्य रूप से राहुल सिंह,राज कुमार जयसवाल प्रखंड उपाध्यक्ष विहिप, प्रदीप गुप्ता,आशीष निषाद,लालजी पांडेय,अमित कुमार पाण्डेय संयोजक बजरंग दल,राम चेत, अनुभव मिश्रा,जितेंद्र जयसवाल,निखिल कुमार,सहित अनेक कार्यकर्ता बंधु उपस्थित रहे ।

Related Posts

डीयू छात्रसंघ चुनाव में अहम भूमिका निभाने पर एडवोकेट शैलेन्द्र यादव सम्मानित

नई दिल्ली। दिल्ली विश्वविद्यालय के छात्रसंघ चुनाव में कई कॉलेजों में प्रत्याशियों को चुनाव जिताने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले एडवोकेट शैलेन्द्र यादव को अखिल भारतीय यादव महासभा द्वारा दिल्ली…

एसकेडी एकेडमी एवं एसकेडी इंटरनेशनल स्कूल की सभी शाखाओं में धूमधाम से मनाई गई गांधी जयंती और लाल बहादुर शास्त्री जयंती

लखनऊ: एसकेडी एकेडमी की सभी शाखाओं में आज गांधी जयंती और लाल बहादुर शास्त्री जयंती देशभक्ति के उत्साह के साथ मनाई गई। इस अवसर पर भारत के दो महान नेताओं…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!