एन.एस.एस. विशेष शिविर के छठे दिन पर्यावरण संरक्षण रैली और वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित

लखनऊ: श्री कृष्ण दत्त एकेडमी में आज दिनांक 14 मार्च, 2026 को राष्ट्रीय सेवा योजना (एन.एस.एस.) के सात दिवसीय विशेष शिविर के छठे दिवस का आयोजन बरौली, खलीलाबाद में उत्साहपूर्वक किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ एन.एस.एस. गीत के माध्यम से हुआ। इसके पश्चात स्वयंसेवकों ने योगाभ्यास किया और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का संकल्प लिया। तत्पश्चात स्वयंसेवकों ने क्षेत्र में जाकर पर्यावरण संरक्षण जागरूकता रैली निकाली। रैली के माध्यम से क्षेत्रवासियों को पर्यावरण संरक्षण, स्वच्छता तथा वृक्षों के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। स्वयंसेवकों ने विभिन्न नारों के माध्यम से लोगों को अधिक से अधिक पेड़ लगाने और पर्यावरण को सुरक्षित रखने का संदेश दिया। इसके पश्चात बरौली, खलीलाबाद स्थित उच्च प्राथमिक विद्यालय तथा आसपास के क्षेत्र में वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर स्वयंसेवकों ने विभिन्न प्रकार के पौधे लगाए और क्षेत्रवासियों को वृक्षारोपण के महत्व के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि वृक्ष हमारे जीवन के लिए अत्यंत आवश्यक हैं और पर्यावरण संतुलन बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। वृक्ष हमें शुद्ध वायु प्रदान करते हैं तथा जलवायु संतुलन बनाए रखने में भी सहायक होते हैं। तत्पश्चात स्वयंसेवकों के लिए पर्यावरण संरक्षण विषय पर निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें प्रतिभागियों ने पर्यावरण बचाने से संबंधित अपने विचार प्रस्तुत किए। छात्रों ने अपने निबंधों के माध्यम से जलवायु परिवर्तन, प्रदूषण नियंत्रण तथा हरित जीवनशैली के महत्व पर प्रकाश डाला। इस प्रतियोगिता का उद्देश्य विद्यार्थियों में पर्यावरण के प्रति जागरूकता और जिम्मेदारी की भावना को विकसित करना था। भोजनावकाश के पश्चात द्वितीय सत्र का आयोजन किया गया। इस अवसर पर श्री विनोद कुमार चौरसिया, प्रधानाध्यापक, उच्च प्राथमिक विद्यालय बरौली खलीलाबाद ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए पर्सनालिटी डेवलपमेंट के महत्व के बारे में बताया। उन्होंने विद्यार्थियों को अनुशासन, सकारात्मक सोच तथा समाज सेवा के कार्यों में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि व्यक्तित्व विकास केवल शिक्षा तक सीमित नहीं है, बल्कि इसमें व्यवहार, नेतृत्व क्षमता और समाज के प्रति जिम्मेदारी की भावना भी शामिल होती है। कार्यक्रम के अंत में सभी स्वयंसेवकों ने पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया और अधिक से अधिक वृक्ष लगाने तथा पर्यावरण को सुरक्षित रखने का संदेश दिया। अंत में राष्ट्रगान के साथ छठे दिवस के कार्यक्रम का समापन किया गया।

एन.एस.एस. विशेष शिविर के छठे दिन पर्यावरण संरक्षण रैली और वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित

Related Posts

डीयू छात्रसंघ चुनाव में अहम भूमिका निभाने पर एडवोकेट शैलेन्द्र यादव सम्मानित

नई दिल्ली। दिल्ली विश्वविद्यालय के छात्रसंघ चुनाव में कई कॉलेजों में प्रत्याशियों को चुनाव जिताने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले एडवोकेट शैलेन्द्र यादव को अखिल भारतीय यादव महासभा द्वारा दिल्ली…

एसकेडी एकेडमी एवं एसकेडी इंटरनेशनल स्कूल की सभी शाखाओं में धूमधाम से मनाई गई गांधी जयंती और लाल बहादुर शास्त्री जयंती

लखनऊ: एसकेडी एकेडमी की सभी शाखाओं में आज गांधी जयंती और लाल बहादुर शास्त्री जयंती देशभक्ति के उत्साह के साथ मनाई गई। इस अवसर पर भारत के दो महान नेताओं…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!