तीसरे मंगलवार ज्येष्ठ मास के कृष्ण पक्ष को पौराणिक धर्म स्थल विजेथुआ महावीर धाम में हनुमानजी के दर्शन पूजन के लिए आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा।कालिनेमि वध स्थल पौराणिक विजेथुआ महावीर धाम में स्थित मकरी कुण्ड सरोवर में श्रद्धालुओं ने स्नान कर माला, फूल, मीठी पूड़ी, सिंदूर आदि लेकर हनुमानजी के दरबार में हाजिरी लगाने के साथ हनुमत जयकारे लगाए। मंदिर परिक्षेत्र में बने धर्मशालाओं में कड़ाही देने वालों की भीड़ रही। भीड़ को नियंत्रित करने व दर्शनार्थियों की सुविधा के लिए पुलिस बल मुस्तैद रही।






