पाकिस्तान में ट्रेन हाईजैक, बलूचिस्तान लिबरेशन आर्मी ने ली जिम्मेदारी, ट्रेन में 500 यात्री और सुरक्षा बल भी शामिल 

पाकिस्तान: बलूचिस्तान में ट्रेन हाईजैक की खबर से अफरा-तफरी मची हुई है। इस ट्रेन में लगभग 500 यात्रियों के अलावा सुरक्षा बल के भी कुछ जवान सवार हैं। जाफर एक्सप्रेस नाम की ये ट्रेन क्वेटा से खैबर पख्तूनख्वा के पेशावर जा रही थी। कच जिले के पेरू कनरी इलाके में ट्रेन पर हुई फायरिंग में कई लोग घायल हुए हैं, जिसमें ट्रेन ड्राइवर भी शामिल है। बलूचिस्तान लिबरेशन आर्मी ने इस ट्रेन हाईजैक की जिम्मेदारी की है। उन्होंने धमकी दी है कि अगर उनके खिलाफ कोई एक्शन हुआ तो इसके गंभीर परिणाम भुगतने होंगे।

बलूच लिबरेशन आर्मी ने दावा किया कि ट्रेन में सवार कई यात्री और सुरक्षा बल के जवान उनके कब्जे में हैं और अगर उनके खिलाफ कोई एक्शन लिया गया तो इसके गंभीर नतीजे होंगे। सूत्रों के अनुसार हमलावरों ने रेलवे ट्रैक उड़ा दिया और बाद में 400 से अधिक यात्रियों को ले जा रही ट्रेन पर गोलीबारी की। उन्होंने कहा कि हमले के बाद ट्रेन में सवार सुरक्षा अधिकारियों और हमलावरों के बीच भारी गोलीबारी हुई। रेलवे अधिकारियों ने कहा कि जाफर एक्सप्रेस में नौ बोगियां हैं और इसमें 500 से अधिक यात्री सवार हैं। उन्होंने कहा कि ट्रेन आज सुबह 9 बजे क्वेटा से रवाना हुई।

मामले पर बोलते हुए, बलूचिस्तान सरकार के प्रवक्ता शाहिद रिंद ने कहा कि क्वेटा-पेशावर जाफर एक्सप्रेस पर भारी गोलीबारी की खबरें हैं। इसके बाद, राहत ट्रेन और सुरक्षा बलों की टुकड़ियाँ भी घटनास्थल पर भेजी गईं। प्रांतीय अधिकारियों ने घटना की प्रकृति और संभावित आतंकवाद के पहलुओं को निर्धारित करने के लिए एक जाँच शुरू की है। इस बीच सिबी और सिविल अस्पताल क्वेटा में आपातकाल लगा दिया गया है।

Related Posts

अमेरिका-ईरान युद्ध होने वाला है क्या खत्म? ट्रंप का बयान क्या लंबी जंग की रणनीति का है हिस्सा, जानिए क्या बोले एक्सपर्ट

दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोशल मीडिया पर दिए संकेत, कि अमेरिका पश्चिम एशिया में सैन्य कार्यवाही को समेटने पर विचार कर कर रहा है। अपने पोस्ट में उन्होंने…

अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने NATO से जताई नाराजगी: कागजी शेर, जंग में साथ नहीं दिया इसे याद रखेंगे

अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने ईरान युद्ध में साथ न देने पर NATO सहयोगी देशों पर नाराजगी जताई है। ट्रंप ने कहा है कि NATO देश कायर हैं और अमेरिका के…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!