पंचमुखेश्वर महादेव मंदिर भवानीपुर में गुरुवार को पूजा में शामिल सुहागिन महिलाओं ने अवसान माता के महात्म्य व पूजा को किस्से व गीत के माध्यम से वर्णित किया। सामूहिक रूप से सुहागिन महिलाओं द्वारा पूजा संपन्न होने के बाद प्रसाद के रूप में चना,लाई,गुड़ व मिठाई के साथ प्रसाद वितरण किया गया। मधू बरनवाल, निशी बरनवाल व राधिका बरनवाल आदि ने बताया कि यह पूजा बहुत ही श्रद्धा और भक्ति भाव से सुहागिन महिलाओं द्वारा की जाती है। अवसान मैया की पूजा में अमरावती,रीना,माधुरी,सरोज,निशा,विमला,संगीता,विद्या देवी,हीरावती,पूजा सहित स्थानीय महिलाओं ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम के अंत में महिलाओं ने द्वादश ज्योतिर्लिंग का दर्शन पूजन किया।कार्यक्रम में सुरेश गुप्ता,रोहित ताड़माली आदि का विशेष सहयोग रहा।






