दिल्ली: मार्च के महीने में एक बार फिर मौसम ने ली करवट। लगातार बारिश और तेज हवाओं के बाद राजधानी ने इस साल का नहीं बल्कि पिछले 6 सालों का सबसे ठंडा मार्च दिन दर्ज किया है। इसके साथ ही एक और राहत की खबर यह रही कि हवा की गुणवत्ता में भी बड़ा सुधार देखने को मिला और एयर क्वालिटी इंडेक्स संतोषजनक श्रेणी में पहुंचा।
शुक्रवार 20 मार्च 2026 को राजधानी में मौसम पूरी तरह बदला हुआ नजर आया। दिनभर बादल छाए रहे और रुक-रुक कर बारिश होती रही। इससे तापमान में अचानक गिरावट आई। सफदरजंग वेधशाला, जो दिल्ली का मुख्य मौसम केंद्र है, वहाँ अधिकतम तापमान 21.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज की गई। यह सामान्य से करीब 10 डिग्री कम है।







