अयोध्या से दिल्ली जा रही अयोध्या एक्सप्रेस को बम से उड़ाने की धमकी, यात्रियों में दहशत का माहौल उत्तर प्रदेश

अयोध्या से दिल्ली जा रही ट्रेन अयोध्या एक्सप्रेस संख्या नंबर 14205 में शुक्रवार की शाम को बम की सूचना मिलने से मचा हड़कंप। ट्रेन को बाराबंकी रेलवे स्टेशन पर रोककर यात्रियों को उतारा गया। जहाँ जीआरपी (गृह रक्षा पुलिस), आरपीएफ (रेलवे सुरक्षा बल), स्थानीय पुलिस और बम निरोधक दस्ते ने ट्रेन की ली तलाशी। मामले को गंभीरता से लेते हुए जाँच के दौरान एसपी और डीएम समेत आला अधिकारी मौके पर रहे मौजूद। ट्रेन में कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला। दरअसल अयोध्या एक्सप्रेस के स्लीपर एस4-एस5 कोच के टॉयलेट की दीवार पर यात्री को ‘लखनऊ चारबाग रेलवे स्टेशन पर बम से उड़ा देंगे’ लिखा मिला था। जिसे पढ़कर यात्री के होश उड़ गए। यात्रियों के बीच अफरा-तफरी मच गई और तुरंत ही इसकी सूचना अधिकारियों को दी गई। #ayodhya #Train #bombthreat

Related Posts

डीयू छात्रसंघ चुनाव में अहम भूमिका निभाने पर एडवोकेट शैलेन्द्र यादव सम्मानित

नई दिल्ली। दिल्ली विश्वविद्यालय के छात्रसंघ चुनाव में कई कॉलेजों में प्रत्याशियों को चुनाव जिताने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले एडवोकेट शैलेन्द्र यादव को अखिल भारतीय यादव महासभा द्वारा दिल्ली…

एसकेडी एकेडमी एवं एसकेडी इंटरनेशनल स्कूल की सभी शाखाओं में धूमधाम से मनाई गई गांधी जयंती और लाल बहादुर शास्त्री जयंती

लखनऊ: एसकेडी एकेडमी की सभी शाखाओं में आज गांधी जयंती और लाल बहादुर शास्त्री जयंती देशभक्ति के उत्साह के साथ मनाई गई। इस अवसर पर भारत के दो महान नेताओं…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!