जौनपुर जिले के रामपुर थाना क्षेत्र के फोसील गांव दुमौली में एक विवाहिता ने आत्महत्या कर ली है। सूचना पाकर मौके पर पहुँची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। जानकारी के अनुसार, उक्त क्षेत्र के जोगापुर निवासी राकेश पाल की 26 वर्षीय पत्नी काजल पाल ने बीती रात्रि बच्चे को जहर पिलाया और इसके बाद कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया । काजल के घर वालों ने रामपुर थाने पर तहरीर देकर पति सहित ससुरालियों पर दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज करवाया है।पुलिस ने मां बेटे का शव लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।






