मुख्यमंत्री गन्ना कृषक प्रशिक्षण कार्यक्रम का हुआ आयोजन

सुल्तानपुर के कमला नेहरू कृषि विज्ञान केन्द्र पर उत्तर प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी योजना। मुख्यमंत्री गन्ना कृषक प्रशिक्षण कार्यक्रम के अन्तर्गत सत्र के अन्तिम दिवस को डा ऐ के सिंह ने प्रशिक्षणार्थियों को जैविक कृषि प्राकृतिक कृषि प्रणाली द्वारा गन्ना उत्पादन की लागत में कमी एवं मृदा स्वास्थ्य और गुणवत्ता परख गन्ना उत्पादन की विस्तृत जानकारी दी गई।महाप्रबंधक चीनी मिल हैदर गढ़ धर्मेश मल्होत्रा प्रशिक्षण सत्र में परिशिक्षणाथियो को कृषि यंत्रों द्वारा सुगमता पूर्वक गन्ना पेड़ी प्रबंधन के तकनीक के बारे में अवगत कराया।इसी क्रम में सुनील सिंह चौहान महाप्रबंधक चीनी मिल मसौधा ने आटोमेटिक क्लेन पलाटर पावर बीडर तथा हार्वेस्टर के उपयोग को उत्पादन में आने वाली श्रमिक एवं लागत की समस्या के समाधान के रूप में प्रस्तुत किया।क्षेत्रीय प्रबंधक विनोद मौर्य ने इफको नैनो डी ए पी नैनों यूरिया के उपयोग से गन्ना की अच्छी फसल के लिए बताया।जिला गन्ना अधिकारी राजेंद्र प्रसाद प्रशिक्षणार्थियों को अपने अपने क्षेत्र में जाकर कृषकों को उन्नत तकनीक से अवगत कराने एवं क्षेत्रफल उत्पादन बढ़ाने के लिए प्रेरित किया।केन्द्र के वैज्ञानिक डा सी के त्रिपाठी ने गन्ने की सिंचाई प्रबंधन के साथ खर पतवारों को यांत्रिक विधि द्वारा मल्चिंग द्वारा और रसायनों द्वारा नियंत्रण के बारे में विस्तृत जानकारी दिया।इसी क्रम में प्रशिक्षणार्थियों को प्रमाण पत्र वितरण करते हुए सभी प्रशिक्षणार्थियों को धन्यवाद दिया गया।

Related Posts

डीयू छात्रसंघ चुनाव में अहम भूमिका निभाने पर एडवोकेट शैलेन्द्र यादव सम्मानित

नई दिल्ली। दिल्ली विश्वविद्यालय के छात्रसंघ चुनाव में कई कॉलेजों में प्रत्याशियों को चुनाव जिताने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले एडवोकेट शैलेन्द्र यादव को अखिल भारतीय यादव महासभा द्वारा दिल्ली…

एसकेडी एकेडमी एवं एसकेडी इंटरनेशनल स्कूल की सभी शाखाओं में धूमधाम से मनाई गई गांधी जयंती और लाल बहादुर शास्त्री जयंती

लखनऊ: एसकेडी एकेडमी की सभी शाखाओं में आज गांधी जयंती और लाल बहादुर शास्त्री जयंती देशभक्ति के उत्साह के साथ मनाई गई। इस अवसर पर भारत के दो महान नेताओं…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!