विजेथुआ धाम में पवनपुत्र का अलौकिक रूप देखने दूर-दूर से पहुंचे श्रद्धालु, सुरक्षा व्यवस्थाओं के बीच सुचारु रूप से चला दर्शन

पूर्वांचल की ऐतिहासिक पौराणिक कालिनेमि वध स्थली विजेथुआ महावीरन धाम में शनिवार को मार्गशीर्ष मास के उत्पन्ना एकादशी को हनुमान जी का भव्य व अलौकिक मनोहारी श्रृंगार हनुमत भक्तों के लिए आकर्षण का केंद्र रहा। हनुमान जी के भव्य श्रृंगार को देखकर हर भक्त बाबा के रूप पर मोहित हो रहा था। वाराणसी के प्रसिद्ध मानस कोविद,मानस मर्मज्ञ डाक्टर मदन मोहन मिश्र के कृपा पात्र पं सूर्यदत्त पांडे शनि महाराज ने हनुमान जी का भव्य व अलौकिक श्रृंगार कर हनुमत भक्तों को मंत्र मुग्ध कर दिया। भोर से ही हनुमत भक्तों का तांता हनुमान जी की एक झलक पाने को बेताब दिखा। जैसे ही कपाट खुला हनुमान जी के जयकारों से परिसर गुंजायमान हो गया। पवन पुत्र का श्रृंगार भक्तों के बीच चर्चा का विषय बना रहा।संत शनी महाराज ने बताया कि अलौकिक व भव्य श्रृंगार करने के लिए श्रृंगार सामग्री काशी से लाई गई है । उन्होंने कहा शंकर जी के रुद्रावतार हनुमान जी का दर्शन पूजन से सारे दुख दूर हो जाते हैं। श्रृंगार करने में रिंकू मिश्र, नीतेश मौर्या,संजय पांडेय, देवव्रत पांडेय,अनिल पाण्डेय,चाहत पांडेय,कल्लू पांडेय आदि का सहयोग सराहनीय रहा।उन्होंने बताया कि हनुमान जी का दर्शन व पूजन शनिवार व मंगलवार को सुबह पांच बजे व रात्रि दस बजे आरती होगी। बाकी अन्य दिनों में सुबह छः बजे व रात्रि नौ बजे आरती होने के बाद कपाट बंद होगा।

Related Posts

डीयू छात्रसंघ चुनाव में अहम भूमिका निभाने पर एडवोकेट शैलेन्द्र यादव सम्मानित

नई दिल्ली। दिल्ली विश्वविद्यालय के छात्रसंघ चुनाव में कई कॉलेजों में प्रत्याशियों को चुनाव जिताने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले एडवोकेट शैलेन्द्र यादव को अखिल भारतीय यादव महासभा द्वारा दिल्ली…

एसकेडी एकेडमी एवं एसकेडी इंटरनेशनल स्कूल की सभी शाखाओं में धूमधाम से मनाई गई गांधी जयंती और लाल बहादुर शास्त्री जयंती

लखनऊ: एसकेडी एकेडमी की सभी शाखाओं में आज गांधी जयंती और लाल बहादुर शास्त्री जयंती देशभक्ति के उत्साह के साथ मनाई गई। इस अवसर पर भारत के दो महान नेताओं…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!