ईद की नमाज़ के दौरान जगह-जगह से सामने आई मारपीट और तनाव की खबरे

आज सुबह से ईद के मौके पर देश भर लोग नमाज अदा कर रहे हैं। वहीं यूपी में कई जगहों में मारपीट के कारण तनाव की खबरें भी सामने आई हैं। मेरठ के जानी थाना क्षेत्र के कस्बा सिवालखास में मुस्लिम समुदाय के दो पक्षों में जमकर मारपीट के बाद गोली चली जिसमें 1 व्यक्ति के घायल होने की खबर है। मौके पर पहुँची पुलिस जाँच में जुटी है। बच्चों के बीच हुई कहासुनी के बाद एक ही समुदाय के दो पक्षों के बीच आपसी विवाद शुरू हुआ जिसके बाद पथराव और मारपीट हुई फिर गोली भी चली। इस बवाल में आधा दर्जन लोग घायल बताए जा रहे हैं। दोनों पक्षों में से अभी किसी ने पुलिस को तहरीर नही दी है। सोशल मीडिया पर घटना का वीडियो वायरल होते ही पुलिस एक्शन में आ गई। जानी एस ओ के मुताबिक आज सुबह यह घटना हुई है, तहरीर मिलने पर कार्रवाई होगी।

हापुड़ में भी ईद की नमाज के दौरान पुलिस और नमाजियों के बीच जमकर हुई बहस। ईदगाह में जगह भरने के बाद पुलिस ने नमाजियों को रोका था, रोकने से नमाजी नाराज हुए और बाद में पुलिस के समझाने पर नमाजी वापस लौटे। इसकी वजह ये थी कि पुलिस ने बैरिकेडिंग लगाकर नमाज पढ़ने की व्यवस्था की थी। कोतवाली क्षेत्र की ईदगाह रोड का मामला है।

सहारनपुर में ईद की नमाज के बाद लोगों ने फिलिस्तीन का झंडा लहराया। वहीं, कुछ नमाजियों ने हाथ पर काली पट्टी भी बांधी। मुरादाबाद में ईदगाह में नमाज अदा करने को लेकर पुल‍िस और अकीकतमंद आमने-सामने आ गए।

मुरादाबाद पुलिस ने सड़क से लेकर गलियों में खुद अनाउंसमेंट करके नमाजियों को ईदगाह में नमाज पढ़ने को बुलाया। इतना ही नहीं एक पुलिस अधिकारी हाथ में माइक लेकर ये बोल रहे थे कि जल्दी-जल्दी आ जाएँ नमाज शुरू होने में केवल इतने मिनट शेष रह गए, इसके बाद दूसरी शिफ्ट में नमाज कराई जाएगी। ये बात वो खुद बोल रहे थे और वहाँ मौजूद वालंटियरों से भी लोगों को बुलाने की बात बोल रहे थे। पुलिस अधिकारी द्वारा किए जा रहे एनाउंसमेंट को सुनकर नमाजी भी गलियों में से ईदगाह की तरफ भागते नजर आए।

Related Posts

क्या यूरोप के साथ हुई इस महाडील से भारत बनेगा ग्लोबल सुपरपावर या दांव पर लग गई है हमारी किसानी?

भारत और यूरोपीय संघ (EU) के बीच जिस फ्री ट्रेड एग्रीमेंट (FTA) की चर्चा बरसों से फाइलों में दबी थी, उसने अब हकीकत की जमीन पर कदम रख दिया है।…

सुप्रीम कोर्ट ने यूजीसी के नए नियमों पर लगाई रोक, कहा- स्वायत्तता और छात्र हितों से समझौता मंजूर नहीं

उच्च शिक्षा के क्षेत्र में एक बड़े घटनाक्रम के तहत सुप्रीम कोर्ट ने विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (UGC) द्वारा जारी किए गए नए नियमों के क्रियान्वयन पर तत्काल प्रभाव से रोक…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!