Operation Sindoor क्या है? भारत ने पाकिस्‍तान और POK में कहां-कहां किया धमाका?

What is ‘Operation Sindoor’: पहलगाम हमले के बाद भारत ने पाकिस्तान को करारा जवाब देते हुए बड़ा कदम उठाया है। 6 मई 2025 की आधी रात को भारतीय सेना ने “ऑपरेशन सिंदूर’ के तहत पाकिस्तान और पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (PoK) के नौ ठिकानों पर एयर स्ट्राइक कर निशाना बनाया।भारतीय सेना ने पाकिस्तान और पीओके के आतंकवादी शिविरों को निशाना बनाया हालांकि इसमें पाकिस्तानी सैन्य के शिविरों, इमारतों को निशाना नहीं बनाया गया है। भारतीय सेना ने भी इस बात की पुष्टि की है।क्या है ‘ऑपरेशन सिंदूर? पहलगाम में हुए एक क्रूर आतंकी हमले के जवाब में भारतीय सेना ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ शुरू किया है। जिस हमले में 25 भारतीय और एक नेपाली नागरिक की निर्मम हत्या आतंकियों ने कर दी थी। ऑपरेशन सिंदूर का उद्देश्य भारत के खिलाफ आतंकवादी गतिविधियों का समर्थन करने वाले आतंकवादी ठिकानों का नष्ट कर पड़ोसी मुल्क को सबक सिखाना था। हालांकि रक्षा मंत्रालय ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ की और अधिक विस्तृत जानकारी देने की बात कही है।

क्यों रखा नाम ‘ऑपरेशन सिंदूर?

याद रहे 22 अप्रैल को पहलगाम में हुए आतंकी हमलों में 26 बेगुनाहों को निशाना बनाया था। इनमें से 25 पुरुष पर्यटक थे। आतंकियों ने लोगों से उनका धर्म पूछकर निशाना बनाया था। इनमें सभी पुरुष थे जिनकी पत्नियों के सामने उनके पति की हत्या कर दी गई थी। इसमें उत्तर प्रदेश के कानपुर का एक नवविवाहित जोड़ा भी था जो वहां हनीमून मनाने के लिए गया था। पहलगाम में हुए बर्बर आतंकवादी हमले के बाद भारतीय सेना की ये एयर स्ट्राइक हमले की जवाबी कार्रवाई है इसलिए अनुमान है कि इस ऑपरेशन का नाम सिंदूर रखा गया है।

भारत ने पाकिस्तान और POK में कहां-कहां किया धमाका?पाकिस्तानी सैन्य सूत्रों के हवाले से आई सीएनएन रिपोर्ट के अनुसार भारत ने 6 मई का आधी रात को पाकिस्तान और पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर की कुल नौ जगहों पर हमला किया। पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर के अंदर हमला किया गया। जिममें कोटली, अहमदपुर ईस्ट, मुजफ्फराबाद, बाग और मुरीदके शामिल है। अहमदपुर ईस्ट और मुरीदके देश की निर्विवाद सीमाओं के अंदर पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में स्थित है।

Related Posts

पहलगाम हमले का 1 साल: बैसरन घाटी की वो खूनी दोपहर और आज का खौफनाक मंजर देखकर आपके भी रोंगटे खड़े हो जाएंगे

पहलगाम की वादियों में आज भी वह खौफनाक मंजर नासूर बनकर चुभ रहा है। आज ठीक एक साल हो गया है जब 22 अप्रैल 2025 को बैसरन घाटी में गोलियों…

13 साल का दर्द, कोमा और सुप्रीम कोर्ट का ऐतिहासिक फैसला: जानिए हरीश राणा की ‘इच्छा मृत्यु’ की विस्तृत कहानी

जिंदगी और मौत के बीच 13 साल लंबा संघर्ष आखिरकार अब एक शांत अंत की ओर बढ़ रहा है। गाजियाबाद के हरीश राणा, जो एक दर्दनाक हादसे के बाद से…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!