महाकुंभ में महिलाओं की अश्लील वीडियो बनाने वाले प्रयागराज के यूट्यूबर समेत 2 और गिरफ्तार

महाकुंभ में जहाँ आए दिन श्रद्धालु पवित्र डुबकी लगाने आ रहे हैं। वहीं महिला श्रद्धालुओं की सुरक्षा को लेकर बड़े सवाल खड़े हो रहे। महाकुंभ में स्नान करती महिलाओं की अश्लील तस्वीरें और वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर अपलोड करने वाला रैकेट क्या यूपी से लेकर महाराष्ट्र और गुजरात तक फैला हुआ है? ये प्रश्न इसलिए क्युकी अहमदाबाद साइबर क्राइम ब्रांच की टीम ने महाराष्ट्र के लातूर, सांगली और उत्तर प्रदेश के प्रयागराज से अब तक 3 ऐसे लोगों को गिरफ्तार किया है जो महिलाओं की वीडियो यूट्यूब और टेलीग्राम पर वायरल करने के आरोपी हैं। वही उत्तर प्रदेश के प्रयागराज से पकड़े गए आरोपी चंद्रप्रकाश फूलचंद को लेकर पुलिस का कहना है की चंद्रप्रकाश फूलचंद सोशल मीडिया से महिलाओं के वीडियो डाउनलोड कर के अपने इंस्टाग्राम पे अपलोड करता था, यदि कोई फोटो और वीडियो की डिमांड करता था तो चंद्रप्रकाश फूलचंद उनसे पैसे लेकर फोटो या वीडियो शेयर कर दिया करता था। पुलिस ने बताया कि चंद्रप्रकाश के पास से कुछ महाकुंभ की भी वीडियो मिली हैं जिसे लेकर ये जाँच चल रही है कि क्या प्रयागराज के महाकुंभ से महिलाओं के स्नान और कपड़े बदलने की अश्लील वीडियो बनाने वाले गिरोह का ये हिस्सा है? इस केस में महाराष्ट्र के लातूर से प्रज्वल अशोक तेली, चंद्रप्रकाश फूलचंद और सांगली से प्रज राजेंद्र पाटिल को गिरफ्तार किया गया है। 

Related Posts

क्या यूरोप के साथ हुई इस महाडील से भारत बनेगा ग्लोबल सुपरपावर या दांव पर लग गई है हमारी किसानी?

भारत और यूरोपीय संघ (EU) के बीच जिस फ्री ट्रेड एग्रीमेंट (FTA) की चर्चा बरसों से फाइलों में दबी थी, उसने अब हकीकत की जमीन पर कदम रख दिया है।…

सुप्रीम कोर्ट ने यूजीसी के नए नियमों पर लगाई रोक, कहा- स्वायत्तता और छात्र हितों से समझौता मंजूर नहीं

उच्च शिक्षा के क्षेत्र में एक बड़े घटनाक्रम के तहत सुप्रीम कोर्ट ने विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (UGC) द्वारा जारी किए गए नए नियमों के क्रियान्वयन पर तत्काल प्रभाव से रोक…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!