लहंगे के कारण रुकी देश की सर्वश्रेष्ठ तेज रफ्तार से चलने वाली ट्रेन वंदे भारत एक्सप्रेस 

अधिकतर सुनने में आता है कि पटरी पर किसी जानवर के आ जाने से ट्रेन रुक गई, या फिर कोई तकनीकी खराबी के चलते गाड़ियां लेट हो गईं लेकिन क्या आपने कभी सुना है कि एक लहंगे की वजह से देश की सर्वश्रेष्ठ तेज रफ्तार से चलने वाली ट्रेन वंदे भारत एक्सप्रेस को रुकना पड़ा। मामला कानपुर का है, यहाँ ऐसा ही एक हैरान कर देने वाला वाकया हुआ, जब उड़ते-उड़ते एक लहंगा सीधे ओवरहेड इलेक्ट्रिक वायर (OHE) में जा फंसा और इस वजह से ट्रेन को रोकना पड़ा।

नई दिल्ली से वाराणसी जाने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस (22436) कानपुर सेंट्रल स्टेशन पर 10:30 बजे पहुंची थी। कुछ देर बाद ट्रेन प्रयागराज के लिए रवाना हुई और स्टेशन से करीब एक किलोमीटर आगे शांति नगर क्रॉसिंग पर पहुँची जहाँ ट्रेन के ड्राइवर ने देखा कि ओएचई लाइन के तारों में कोई कपड़ा फँसा था और वहाँ से धुंआ उठ रहा था। स्थिति को देखते हुए ड्राइवर ने तुरंत ट्रेन रोक दी और कंट्रोल रूम को इसकी सूचना दी। 

Related Posts

क्या यूरोप के साथ हुई इस महाडील से भारत बनेगा ग्लोबल सुपरपावर या दांव पर लग गई है हमारी किसानी?

भारत और यूरोपीय संघ (EU) के बीच जिस फ्री ट्रेड एग्रीमेंट (FTA) की चर्चा बरसों से फाइलों में दबी थी, उसने अब हकीकत की जमीन पर कदम रख दिया है।…

सुप्रीम कोर्ट ने यूजीसी के नए नियमों पर लगाई रोक, कहा- स्वायत्तता और छात्र हितों से समझौता मंजूर नहीं

उच्च शिक्षा के क्षेत्र में एक बड़े घटनाक्रम के तहत सुप्रीम कोर्ट ने विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (UGC) द्वारा जारी किए गए नए नियमों के क्रियान्वयन पर तत्काल प्रभाव से रोक…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!