अमृतसर के मंदिर में हुए विस्फोट मामले में 3 आरोपी करदीप यादव, साजन सिंह और मुकेश कुमार यादव को बिहार से गिरफ्तार किया गया है।अमृतसर विस्फोट मामले में गिरफ्तार तीनों आरोपियों को बिहार से पंजाब लाया जा रहा है।कमिश्नर जीपीएस भुल्लर ने बताया ‘ ये लोग ग्रेनेड सप्लाई कर रहे थे। इनके ठिकानों की जानकारी भी मिल गई है।सख्ती के साथ पूछताछ की जाएगी”… तीनों नेपाल भागने की तैयारी में थे।शुक्रवार को ठाकुर द्वारा मंदिर में अपराधियों ने ग्रेनेड से हमला किया था। विस्फोट इतना जोरदार था कि मंदिर की दीवारें क्षतिग्रस्त हो गईं थी.. व खिड़कियों के शीशे टूट गए।हालांकि घटना में कोई हताहत नहीं हुआ, लेकिन इससे अमृतसर के खंडवाला क्षेत्र के निवासियों में दहशत फैल गई थी।






