पटना के रानीतालाब थाना क्षेत्र के एक गांव में बीती रात 22 फरवरी को युवती का अपहरण कर सामूहिक बलात्कार करने मामला सामने आया है। युवती के पिता ने गांव के तीन बदमाशों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। वहीं पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपियों में दीपक कुमार, पिता सतेंद्र यादव और रिकेश कुमार, पिता योगेन्द्र यादव शामिल है। वहीं पुलिस एक आरोपी की तलाश में छापेमारी कर रही है।
परिजनों ने बताया कि युवती शनिवार को घर से बाहर कही गई थी। परिजनों का आरोप है कि इसी दौरान गांव के ही तीनों आरोपितों से उसे अगवा किया। इसके बाद हथियार के बल पर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। घटना के बाद आरोपियों ने युवती को लाकर सोन नदी किनारे बगीचा में छोड़ दिया और युवती को किसी को इस बात को नहीं बताने से कहा अन्यथा जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद युवती ने किसी तरह घर पहुंचकर घटना की आपबीती सुनाई।
युवती की बात सुनकर परिजनों के होश उड़ गए। परिजन रानीतालाब थाने पहुंचे और घटना की लिखित शिकायत की। रानीतालाब थानाध्यक्ष प्रमोद कुमार ने बताया कि पीड़िता के पिता की शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है। वहीं तत्काल छापेमारी कर दो आरोपितों को गिरफ्तार कर पूछताछ की जा रही है। एक आरोपित की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। इस मामले की आगे जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।








