सूरापुर। सोमवार रात दिनांक 01 सितम्बर 2025 को सूरापुर पुरानी बाजार में दुर्गा पूजा महोत्सव की तैयारियों को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में निर्णय लिया गया कि इस वर्ष भी माँ दुर्गा का भव्य पंडाल पुरानी बाजार क्षेत्र में सजाया जाएगा।बैठक में सभी ग्रामीणों की उपस्थिति रही और आयोजन को सफल बनाने के लिए विभिन्न समितियों का गठन किया गया। भवानीपुर के प्रधान ने भी बैठक में भाग लिया और लोगों का उत्साह बढ़ाते हुए कहा कि यह पर्व हमारी आस्था और सांस्कृतिक विरासत का प्रतीक है।दुर्गा पूजा आयोजन समिति के सदस्यों ने बताया कि इस बार पंडाल को आकर्षक बनाने के लिए विशेष सजावट की जाएगी।






