श्रीराम जन्मोत्सव पर विहिप ने निकाली विशाल शोभायात्रा व सुंदर कांड भंडारे का कार्यक्रम हुआ संपन्न

जनपद सुल्तानपुर के कादीपुर तहसील क्षेत्र के अंतर्गत प्रखंड कादीपुर में संतोष पांडेय जिला उपाध्यक्ष व आलोक पांडेय प्रखंड संरक्षक विहिप के नेतृत्व में हेमंत शर्मा प्रखंड अध्यक्ष विहिप की अध्यक्षता में सुंदर कांड व भंडारे का कार्यक्रम बाके बिहारी गारमेंट सुल्तानपुर रोड पर सम्पन्न हुआ इसके उपरांत सायं काल राहुल सिंह प्रखंड मंत्री विहिप व संतोष अग्रहरि नगर अध्यक्ष विश्व हिंदू परिषद नगर कादीपुर के नेतृत्व में विशाल शोभायात्रा निकाली गई यात्रा की शुरुआत अतिथियों द्वारा श्रीरामजी के स्वरूप व हनुमान जी के पूजन के उपरांत बसड्डा कादीपुर से प्रारंभ हुई यात्रा दोस्तपुर रोड पर श्रीरामजानकी मंदिर पर मातृशक्ति बहनों द्वारा पूजन व आरती हुई इसके उपरांत तहसील गेट से पुरानी बाजार मार्ग पर विमला मार्केट में बहनों द्वारा आरती पूजन हुआ यात्रा आगे बढ़कर शिव मंदिर पहुंची जहां पर आरती पूजन हुआ इसके उपरांत नाला होते हुए सुल्तानपुर रोड से पटेल चौक से चांदा रोड पर आरती पूजन हुआ इसके उपरांत वापसी पटेल चौक से शाहगंज रोड विद्युत विभाग ऑफिस से यात्रा की वापसी होकर पटेल चौक पर हनुमान चालीसा आरती पूजन के यात्रा का समापन हुआ यात्रा की अगुवाई विकास जिला संगठन मंत्री विहिप ने किया डॉक्टर श्री प्रकाश त्रिपाठी जिला धर्म प्रसार प्रमुख विहिप ने कहा कि हम सभी हिंदुओं को एक होने की आवश्यकता है हम सब जातियों में न बटकर एक जुट होकर हिंदू समाज को आगे बढ़ाने का काम करे। सह जिला संयोजक बजरंग दल प्रशांत यादव ने बताया कि रामनवमी का त्योहार भगवान राम के जन्मदिन के रूप में मनाया जाता है. यह हिंदू धर्म का एक प्रमुख त्योहार है. इस दिन को श्री राम जन्मोत्सव के नाम से भी जाना जाता है यात्रा में मुख्य रूप से प्रांत मार्ग दर्शक मंडल सदस्य विहिप काशी प्रांत हुंकार दास महाराज जी डॉ हृदय राम सह विभाग संघचालक राम मूर्ति विश्वकर्मा जिला समरसता प्रमुख विहिप गुरु प्रसाद पांडेय जिला कार्यसमिति सदस्य विहिप विपिन सिंह,अवनीश सिंह उपाध्यक्ष विहिप,ललित कसौधन,विनोद सोनी,दिवाकर पाण्डेय दोस्तपुर,प्रमोद सिंह अखंड नगर, गिरीश उपाध्याय करौंदी कला अंश सिंह संयोजक बजरंग दल कादीपुर,शुभम शुक्ला गौरक्षा प्रमुख, वीरेंद्र यादव, राजेश यादव सूर्य प्रकाश पाण्डेय,अशोक उपाध्याय शिशु मंदिर,राजेंद्र सोनी,अवनीश सिंह आशीष उपाध्याय,ध्यान सिंह,जानू मोदनवाल,मुरारी तिवारी ,मोहित सिंह,सौरभ तिवारी,पीयूष बरनवाल,शिवम सिंह, शुभम सिंह,रामू मोदनवाल सहित हजारों लोग उपस्थित रहे।

Related Posts

डीयू छात्रसंघ चुनाव में अहम भूमिका निभाने पर एडवोकेट शैलेन्द्र यादव सम्मानित

नई दिल्ली। दिल्ली विश्वविद्यालय के छात्रसंघ चुनाव में कई कॉलेजों में प्रत्याशियों को चुनाव जिताने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले एडवोकेट शैलेन्द्र यादव को अखिल भारतीय यादव महासभा द्वारा दिल्ली…

एसकेडी एकेडमी एवं एसकेडी इंटरनेशनल स्कूल की सभी शाखाओं में धूमधाम से मनाई गई गांधी जयंती और लाल बहादुर शास्त्री जयंती

लखनऊ: एसकेडी एकेडमी की सभी शाखाओं में आज गांधी जयंती और लाल बहादुर शास्त्री जयंती देशभक्ति के उत्साह के साथ मनाई गई। इस अवसर पर भारत के दो महान नेताओं…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!