सूरापुर बाजार में प्रतिदिन, प्रति घंटे जाम लगने से आम जनमानस परेशान हो गया है। मंगलवार को सुबह क़रीब नौ बजे से घंटों जाम लग गया।सहालग के समय बाजार में जाम लगना प्रतिदिन की समस्या बनती जा रही है। लोगों ने लिंक मार्ग के सहारे किसी तरह अपनी मंजिल तय किया। गुरुवार को आपातकालीन सेवा एंबुलेंस जाम में फंसी रही।जाम के दर्द से कराहते सूरापुर बाजार वासियों सहित यात्रियों व राहगीरों को राहत मिलती नजर नहीं आ रही है। धार्मिक स्थल होने के नाते मंगलवार व शनिवार को बाजार में जाम लगने की समस्या तो थी ही।अब प्रतिदिन जाम देखने को मिल रहा है।जाम के बावत ट्रैफिक पुलिस का न होना जाम के झाम को बढ़ा देता है।सहालग के समय में तो प्रतिदिन जाम लग जा रहा है। जिससे आवश्यक कार्य के लिए जाने वाले लोगों को नाजायज समय गंवाना पड़ रहा है। कभी- कभी जाम में एम्बुलेंस व उच्चाधिकारियों की गाड़ियां भी फंस जाती हैं। एक छोर से दूसरे छोर तक पहुंचने में घंटो लग जाते हैं।लेकिन जाम के झाम से कोई निजात नहीं मिल पा रहा है।इन्सेट में -लोगों की मानें तो सूरापुर चौक पर जाम लगने का कारण ट्रैफिक पुलिस का न होना। डग्गामार वाहन व फुटपाथ पर अतिक्रमण की प्रशासन द्वारा अनदेखी है। छोटे बड़े वाहनों को बाजार से बाहर कर फुटपाथ अतिक्रमणकारियों से खाली कराने के साथ रोडवेज बस बाजार के बाहर सवारी बैठाए व उतारे और स्थानीय पुलिस प्रशासन सक्रिय रहें तो जाम के झाम से निजात मिल सकती है। ऐसा लोगों का मानना है।






